उत्तर प्रदेश : सीएम योगी बोले, सुरक्षा को लेकर हमें महिलाओं का विश्वास जीतने में सफलता मिली है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले साढ़े छह साल में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज प्रदेश सुरक्षित है। NCRB के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पहले से अपराध कम हुए है। सीएम योगी ने कहा कि साल 2022 में हम कानून व्यवस्था को आधार बनाकर चुनाव के मैदान में उतरे थे और यह काफी बड़ी बात है कि कानून व्यवस्था के मामले पर कोई भी सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ वापस सत्ता में आई हो। इसमें अहम योगदान आधी आबादी ने दिया है, जिन्हें सुरक्षा का बेहतर माहौल मिला। आज प्रदेश की महिलाएं कहीं भी बिना किसी डर के अकेले यात्रा कर सकती हैं। हम आधी आबादी के विश्वास को जीतने में सफल हुए हैं।

सीएम योगी ने आज सोमवार को होटल ताज में आयोजित एक समाचार पत्र के कार्यक्रम ‘यूपी राइजिंग 10 साल 10 बदलाव’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साल 2017 के पहले उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों के मन सवाल था कि उत्तर प्रदेश का कुछ नहीं हो सकता, यह प्रदेश नहीं सुधर सकता। पिछले साढ़े छह सालों में हमारी सरकार दुनिया में उत्तर प्रदेश के प्रति एक नकारात्मक विचार को बदलने में सफल रही है। आज उत्तर प्रदेश सकारात्मक सोच के साथ-साथ दिशा में भी आगे बढ़ रहा है और यह प्रधानमंत्री मोदी के सपोर्ट से संभव हो पाया, जिन्होंने एक प्रकाश पुंज के रूप में उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश के लोगों में अंदर, बाहर और आर्थिक सुरक्षा के मामले में एक विश्वास बन गया है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी दुश्मन भारत की तरफ ख़राब नजरों से नहीं देख सकता है, क्योंकि उसको मालूम है कि अगर हमसे घुसपैठ करेंगे तो भारत के बहादुर जवान पूरी ताकत के साथ उसका जवाब देंगे। इसके आगे, आंतरिक सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने कहा कि एक समय देश के 120 जनपद नक्सलवाद और माओवाद की घेरे में थे। आज यह छत्तीसगढ़ के बस्तर और उसके तीन-चार जनपदों तक सीमित रह गया है और यह भारत सरकार कोशिशों से यह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।

सीएम योगी ने कहा पिछले 9 सालों में हमने बहुत ही शानदार तरीके से भारत में हुए तमाम बदलावों को देखा है। भारत ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एक लंबी छलांग लगाई है। आज भारत दुनिया की 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साल 2027 आते-आते भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने भी पिछले साढ़े छह साल में प्रत्येक व्यक्ति की आय को दोगुना किया है। उत्तर प्रदेश जो देश की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हुआ करता था। आज वह नंबर 3 की अर्थव्यवस्था बन चुका है। बहुत शीघ्र ही उत्तर प्रदेश देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन जायेगा।

यह भी पढ़े : अयोध्या : सीएम योगी कल जायेंगे दिल्ली, श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित करेंगे

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button