
लखनऊ। विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद ‘हेलीकाप्टर बाबा’ ने आज ऐलान किया कि, 2027 के चुनाव में पार्टी निषाद बाहुल्य पूर्वांचल की 44, अवध की 28, बुन्देलखण्ड की 2 और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 18 सीटों सहित कुल 92 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
इसे भी पढ़ें- सीएम और दोनों डिप्टी सीएम से मिले आरएसएस प्रमुख, 2027 यूपी चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन
पत्रकारों से बात करते हुए प्रदीप निषाद ने बताया कि, अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए संगठन को धार देने के मकसद से पूर्व मंत्री अच्छेलाल निषाद को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और निहारिका गिरि को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा, इन दोनों नेताओं के आने से संगठन एवं पार्टी को मजबूती मिलेगी।
पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा VVIP पार्टी का स्पष्ट लक्ष्य है एक समतावादी, न्यायसंगत और प्रगतिशील उत्तर प्रदेश का निर्माण करना और अन्याय के सामने कभी पीछे न हटना है। उन्होंने कहा, संविधान हमें सिखाता है कि, कानून बराबरी हर नागरिक का हक है और इसके लिए हमें शिक्षित, संगठित और संघर्षरत रहना होगा।
हर वर्ग के वंचित समाज के व्यक्तियों को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़कर विधानसभा पहुंचाना और इसके लिए हमें सामाजिक व आर्थिक हर स्तर पर मजबूती से काम करना है। उन्होंने कहा, जाति, लिंग और धर्म के भेद को मिटाकर असत्य और शोषण के खिलाफ खड़ा होना है। सत्ता की कुर्सी जनता की सेवा का माध्यम होना चाहिए न कि स्वार्थपूर्ति का साधन।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार, पूर्व मंत्री अच्छेलाल निषाद, जिलाध्यक्ष पवन कुमार सहनी (महाराजगंज), कार्तिक निषाद (प्रयागराज), सिद्धार्थ कुमार (मिर्जापुर), प्रेम कुमार निषाद (संतकबीरनगर) सहित रोहित निषाद, आशीष साहनी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। थे।
इसे भी पढ़ें- यूपी चुनाव परिणाम के महीनेभर में ही बदल गई कई समुदायों की सोच, समाजवादी पार्टी से बना ली दूरी



