कोरोना के कहर से नहीं बच पाए यूपी के सीएम योगी, ट्वीट करके दी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर दी है। अभी 05 अप्रैल को ही मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज ली थी।

मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में कुछ अधिकारियों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद योगी ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया था। अब संक्रमित पाये जाने पर उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ समेत सात जिलों की ओपीडी बंद, एमबीबीएस छात्रों की लगेगी ड्यूटी

उन्होंने कहा कि मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। प्रदेश सरकार की सभी गतिविधि सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं, वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button