उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्रियों का वाइब्रेंट गांवों का दौरा करने का सिलसिला जारी, अब पहुंचेंगे पीयूष गोयल

केंद्र सरकार के मंत्रियों का उत्तराखंड के वाइब्रेंट गांवों का दौरा करने का सिलसिला जारी है। अब केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 16 अप्रैल को सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गूंजी गांव में रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान वह केंद्र सरकार की संचालित विकास की योजनाओं की जानकारी लेंगे एवं स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे।

यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री विकास योजनाओं का सर्वेक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें: NCERT की किताब से महात्मा गांधी के बाद अब मौलाना आज़ाद को हटाया गया, जम्मू और कश्मीर के संदर्भ भी हटाए गए

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव का ही परिणाम है कि एक के बाद एक केंद्रीय मंत्री विकास योजनाओं की प्रगति देखने के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। जोशी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के अपने वादे को पूरा किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button