
सपने हर किसी को आते हैं, कुछ अच्छे होते हैं तो कुछ डरावने। कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर इंसान घबरा जाता है और उसके दिमाग में सवाल उठने लगता कि इसका उनके भविष्य पर कोई बुरा प्रभाव तो नहीं पड़ेगा। ऐसा ही है सपने में सांप का दिखा। अक्सर लोगों को सांप के सपने आते हैं, जिनमें से कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ।
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी सपने में देखते हैं ट्रेन, जानिए- किस बात का है इशारा
अगर आपको भी बार-बार सांप के सपने दिख रहे हैं, तो उनका मतलब जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप देखने का क्या अर्थ होता है।
सपने लगभग हर व्यक्ति को आते हैं और हर सपने का अपना अलग महत्व होता है। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का विस्तार से अर्थ बताया गया है। आप में से कई लोग अक्सर सांप संबंधी सपने देखते होंगे। कभी सांप आपको पीछे भागता दिखाई देता होगा, तो कभी वह काटने की कोशिश करता प्रतीत होता होगा।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर कुंडली में काल सर्प दोष हो और राहु-केतु की दशा चल रही हो, तो ऐसे समय में सांप के सपने ज्यादा आते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सांप वाले कई सपने शुभ होते हैं और कुछ अशुभ संकेत देते हैं।
अक्सर लोग सांप के सपने देखकर घबरा जाते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि, हर बार सांप का दिखना बुरा नहीं होता। सांप का सपने में आना आपकी मानसिक स्थिति, करियर के उतार-चढ़ाव और आपके स्वास्थ्य से जुड़े गुप्त संकेतों को उजागर करता है। दरअसल, सांपों के सपनों का सीधा संबंध जातक की कुंडली में मौजूद राहु, केतु और कालसर्प दोष से होता है। यदि किसी व्यक्ति पर इन ग्रहों की दशा भारी हो, तो उसे नाग देवता के दर्शन स्वप्न में बार-बार होते हैं।
सांप को मारना
स्वप्न शास्त्र में यह बताया गया है कि, यदि आप सपने में सांप को मार देते हैं, तो यह एक अत्यंत मंगलकारी संकेत है। यह इस बात का प्रतीक है कि आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही बाधाएं अब समाप्त होने वाली हैं और आप अपने गुप्त शत्रुओं पर पूर्ण विजय प्राप्त करने वाले हैं।
सांप का झुंड में दिखना
यदि कोई व्यक्ति सांपों का एक विशाल झुंड देखता है, तो उसे सावधान हो जाना चाहिए। सांपों का समूह एक साथ दिखना आने वाले जीवन में सामूहिक समस्याओं या एक साथ कई मुश्किलों के आने की पूर्व सूचना माना जाता है। ऐसे सपने संकेत देते हैं कि, आने वाले समय में आपको अपने फैसलों में अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
काला सांप
रंगों के आधार पर भी सांपों के सपनों का अर्थ पूरी तरह बदल जाता है। यदि सपने में काला सांप दिखाई दे, तो इसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ की श्रेणी में रखा गया है। काला सांप मान-सम्मान की हानि, आर्थिक नुकसान और किसी लंबी बीमारी के आगमन का सूचक माना जाता है। यह सपना जातक को आगाह करता है कि उसे अपने स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार के प्रति सचेत रहना चाहिए।
भूरे रंग का सांप
वहीं दूसरी ओर, भूरे रंग का सांप एक मिला-जुला प्रभाव लेकर आता है। भूरे सांप का दिखना आमतौर पर जीवन में आने वाली सफलता का सूचक है, लेकिन यदि यही भूरा सांप आपके बिस्तर के नीचे दिखाई दे, तो यह आपके भीतर दबी हुई अत्यधिक मानसिक चिंता और तनाव को प्रदर्शित करता है। यदि वह आप पर हमला करने की कोशिश करे, तो यह भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में फंसने की ओर इशारा करता है।
पीछे भागता सांप
नौकरीपेशा लोगों और बीमार व्यक्तियों के लिए सांप का पीछे भागना एक विरोधाभासी, लेकिन शुभ संकेत माना गया है। सामान्यतः पीछे भागते हुए सांप को देखकर लोग डर जाते हैं, लेकिन कार्यस्थल पर संघर्ष कर रहे लोगों के लिए इसका मतलब है कि, उनके परिश्रम को जल्द ही उच्च अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा और उनकी तरक्की के द्वार खुलेंगे। ठीक इसी प्रकार, यदि कोई बीमार व्यक्ति या उसके परिजन ऐसा सपना देखते हैं कि सांप उनका पीछा कर रहा है, तो यह शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलने का समय माना जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि रोग अब व्यक्ति का पीछा छोड़कर दूर जा रहा है।
सांप को पकड़ना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में निडर होकर सांप को अपने हाथ में पकड़े हुए हैं, तो यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आपके जीवन की दिशा पूरी तरह से बदलने वाली है। यह सपना आपके साहस और परिस्थितियों पर आपके नियंत्रण को दर्शाता है।
सफेद सांप
इसमें भी यदि सांप का रंग सफेद हो, तो इसे साक्षात लक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता है। सफेद सांप को हाथ में पकड़ना अपार धन, सुख-समृद्धि और शांति का द्योतक है, जो बहुत ही कम भाग्यशाली लोगों को दिखाई देता है।
सपनों की यह दुनिया हमें सचेत करने का एक माध्यम है। यदि सपने नकारात्मक संकेत दे रहे हों, तो घबराने के बजाय भगवान शिव की आराधना और दान-पुण्य के माध्यम से इन दोषों को शांत किया जा सकता है। शास्त्र कहते हैं कि सपनों को समझकर यदि व्यक्ति सतर्क हो जाए, तो वह आने वाली कई समस्याओं का समाधान समय रहते कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- सपने में सांप का दिखाना, शुभ संकेत या आने वाली मुसीबत की चेतावनी? क्या कहता है स्वप्न शास्त्र



