कुछ देर में खत्म होगा इंतजार,आज देश को मिल जाएगा 15वां राष्ट्रपति

आज देश को 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से जारी है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को संसद में 98.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 736 मतदाताओं (727 सांसदों और नौ विधायकों) में से 730 (721 सांसदों और नौ विधायकों) ने वोट दिया था। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी।

कुछ देर में खत्म होगा देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार

राष्ट्रपति पद की एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा के पैतृक गांव रायरंगपुर में उनकी जीत की घोषणा के पहले ही विजय जुलूस निकालने की तैयारी हो रही है। द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बांटने के लिए मिठाइयां तैयार की गईं हैं। रायरंगपुर के लोगों को पूरा भरोसा है कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है। इसी खुशी में वहां के लोग जश्न की पूरी तैयारियों में जुटे हुए है।

खटीक के आरोपों के बाद अब कटघरे में स्वतंत्रदेव सिंह,आलाकमान ने तलब की रिपोर्ट

द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बांटने के लिए मिठाइयां तैयार

बता दे कि अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं। मुर्मू के गांव में खुशी का माहौल है। सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान (Presidential election results) हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी।

Related Articles

Back to top button