अतीक अहमद को यूपी लाने के लिए साबरमती जेल पहुंची STF, लाया जाएगा प्रयागराज

माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए यूपी एसटीएफ की टीम साबरमती जेल पहुंची है. अतीक अहमद को सड़क मार्ग से प्रयागराज लाया जायेगा. यूपी एसटीएफ दो बख्तरबंद गाड़ियों के साथ साबरमती जेल पहुंची है. थोड़ी ही देर में एसटीएफ अतीक को लेकर निकलेगी. जानकारी के मुताबिक एसटीएफ के 20 जवान हथियारों से लैस होकर पहुंचे हैं.

गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को सजा मिलने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने जजमेंट 17 मार्च को रिजर्व किया था. इस मामले में 28 मार्च को स्पेशल कोर्ट का फैसला आएगा. कहा जा रहा है कि इसी मामले में अतीक अहमद को 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में भी उससे पूछताछ करने के लिए भी अतीक को यूपी लाया जा रहा है.

ये है पूरा मामला

उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक और अशरफ को सजा मिलना लगभग तय माना जा रहा है. दोनों भाइयों को पहली बार किसी मुकदमे में सजा मिलेगी. आज की सुनवाई में अभियोजन की ओर से बचाव पक्ष की बहस का जवाब दाखिल किया गया. बीएसपी विधायक राजू पाल मर्डर केस के गवाह उमेश पाल का अपहरण साल 2006 में हुआ था. अपहरण केस में गवाही न देने के लिए उनसे जबरन हलफनामा ले लिया गया था. उमेश पाल ने साल 2007 में अपने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ दर्ज कराया था केस. इसी मुकदमे की पैरवी से लौटते वक्त 24 फरवरी को उमेश पाल की घर के बाहर हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें: ISRO ने लांच किया भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट, जानें इसकी खासियत

सजा मिलना लगभग तय

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 16 मार्च तक केस की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया था. पिछले दिनों कई दिनों तक वकीलों की हड़ताल के चलते आज सुनवाई पूरी हो सकी है. हत्या से पहले इस केस में उमेश पाल की गवाही हो चुकी थी. इस आधार पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को इस केस में सजा मिलना लगभग तय माना जा रहा है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button