श्वेता तिवारी ने बेटी पलक को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज अपनी बेटी पलक तिवारी का 20वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने कुछ फोटोज भी शेयर की है।

श्वेता ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा-”जन्मदिन मुबारक हो मेरी गुडलक चार्म…इसका दिल काफई बड़ा है। सीनियर तिवारी…।’

वहीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने अपनी मां श्वेता तिवारी के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘लव यू जूनियर।’ पलक तिवारी अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। पलक सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती है और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। पलक जल्द ही फिल्म रोजी से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी।

Related Articles

Back to top button