नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर हाई अलर्ट, किसानों के कूच और CJP प्रदर्शन के चलते चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

नोएडा। राजधानी दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (CJP) तथा विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा संचालित विरोध प्रदर्शनों और किसान संगठनों के प्रस्तावित दिल्ली मार्च को देखते हुए नोएडा-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक सख्त कर दिया गया है। खासतौर पर चिल्ला बॉर्डर को हाई अलर्ट जोन घोषित किया गया है। यहां पुलिस ने कई परतों में बैरिकेडिंग कर दी है। साथ ही भारी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें- संसद मार्च के बाद आया पीएम मोदी का बयान, ‘युवाओं के भविष्य से नहीं होने देंगे खिलवाड़’

इलाके में बढ़ी चौकसी

उत्तर प्रदेश पुलिस और नोएडा प्रशासन ने स्थिति की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आगामी दिनों में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूर्व तैयारी कर ली है।

सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

चिल्ला बॉर्डर पर पहुंचने वाले मार्गों पर कंक्रीट बैरिकेड्स, जर्सी बैरियर और लोहे की रेलिंग की बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। यातायात को तत्काल नियंत्रित करने के लिए ये बैरिकेड्स लगाए गए हैं। एसीपी स्तर के अधिकारियों सहित संबंधित थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर निरंतर मौजूद रहकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं।

farmers protest

पुलिस बल के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़ियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीमा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है तथा कंट्रोल रूम से पल-पल की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है।

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जा रही है। हर वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।

प्रदर्शनों का पृष्ठभूमि

दिल्ली में विगत कई दिनों से CJP के नेतृत्व में छात्र शिक्षा व्यवस्था की खामियों, पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्याओं तथा अन्य मुद्दों को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को यह प्रदर्शन उग्र रूप लेते हुए संसद की ओर बढ़ा, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस घटना ने पूरे राष्ट्रीय रा जधानी क्षेत्र (NCR) में सुरक्षा चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच किसान संगठनों ने भी केंद्र सरकार की कृषि नीतियों और कुछ व्यापारिक समझौतों के विरोध में दिल्ली की ओर कूच करने की तैयारी की है। इन दोनों घटनाक्रमों के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पॉइंट्स चिल्ला, डीएनडी फ्लाईवे सहित अन्य मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।

आम नागरिकों को हो रही असुविधा

सुरक्षा जांच के कारण चिल्ला बॉर्डर तथा आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। दिल्ली-नोएडा के बीच रोजाना आवागमन करने वाले लाखों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, छात्र और अन्य यात्री जाम तथा देरी से काफी नाराज दिख रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, यह व्यवस्था अस्थायी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि, वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट चेक कर लें तथा सुरक्षा कर्मियों का पूर्ण सहयोग करें।

प्रशासन सतर्क

नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए रिजर्व फोर्स को तैयार रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, यदि किसानों का आंदोलन बढ़ता है या दिल्ली में प्रदर्शन और उग्र होते हैं तो सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाएगा। प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील भी की है। लोगों से कहा गया है कि वे केवल आधिकारिक सूत्रों से ही जानकारी प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। अभी तक चिल्ला बॉर्डर पर यातायात धीमा अवश्य है, लेकिन पूरी तरह ठप नहीं हुआ है।

farmers protest

पुलिस लगातार गश्त कर रही है तथा आवश्यकता अनुसार यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सभी एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं।आने वाले दिनों में स्थिति कैसी रहती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। प्रशासन का प्रयास है कि सुरक्षा के साथ-साथ आम जनजीवन पर न्यूनतम असर पड़े।

छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद बढ़ी सतर्कता

दरअसल, सोमवार को दिल्ली में छात्रों ने आक्रामक तरीके से प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हो गई हैं। राजधानी में लगातार जारी विरोध-प्रदर्शनों और किसानों के आंदोलन की आशंका को ध्यान में रखते हुए पूरे एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजामों को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में स्थिति और संवेदनशील हो सकती है, इसलिए एहतियात के तौर पर पहले से ही व्यापक तैयारी की जा रही है।

  कई परतों में बैरिकेडिंग

सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए नोएडा पुलिस ने चिल्ला बॉर्डर पर कई लेयर में बैरिकेड लगा दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर यातायात को तुरंत नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते काबू में लाया जा सके। बॉर्डर क्षेत्र में एसीपी स्तर के अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर लगातार मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। पुलिसकर्मियों की बड़ी तादाद के साथ-साथ दिल्ली की सीमा से सटे इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बरसाई लाठी, डिंपल यादव को लिया हिरासत में

Related Articles

Back to top button