सहकार भारती की गोष्ठी में ईमानदार और कर्मठ पैक्स समितियां बनाने पर जोर

लखनऊ। सहकार भारती उत्तर प्रदेश की ओर से पैक्स समितियों के सशक्तिकरण और उन्नयन को लेकर शुक्रवार को इंदिरानगर स्थित एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ACSTI) में प्रदेश स्तरीय गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पैक्स समितियों के सभापति, उपसभापति, सचिव तथा सहकार भारती के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसे भी पढ़ें- घरेलू और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बना उत्तर प्रदेश

मजबूत होंगे समितियां

कार्यक्रम में किसानों की आर्थिक समृद्धि, सहकारिता आंदोलन के विस्तार और प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) को आत्मनिर्भर बनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीएफ लखनऊ के सभापति वाल्मीकि त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के चेयरमैन जेबी सिंह और सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पंचपोर ने कहा कि, पैक्स समितियां किसानों को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि, दिखावटी कार्यों से दूर रहकर जमीनी स्तर पर ईमानदारी और मेहनत से काम करने वाली पैक्स समितियों को आगे लाना चाहिए। संजय पंचपोर ने पैक्स पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सहकारिता नियमावली का नियमित अध्ययन करें।

औषधि केंद्र खोलने पर जोर

उन्होंने कहा कि यदि अध्यक्ष, सचिव और सदस्य सेवा भावना, संकल्प, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करें तो गांव, किसान और समिति तीनों का विकास संभव है। पैक्स को हर समस्या में सरकारी सहायता पर निर्भर रहने की बजाय स्वावलंबी बनना चाहिए।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वही क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ेगा जहां सक्रिय, ईमानदार और कार्यशील पैक्स समितियों की संख्या अधिक होगी।

PACSUpliftment

यूपी सहकारी बैंक के चेयरमैन जेबी सिंह ने सहकारिता को युवाओं और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि गांवों में रोजगार सृजन के लिए सहकारिता एक बेहतरीन विकल्प है। उन्होंने गेहूं उत्पादन के साथ आटा मिल, राइस मिल, प्रोसेसिंग यूनिट, स्थानीय ब्रांडिंग और औषधि केंद्र खोलने जैसे कार्यों पर जोर दिया। इससे न केवल गांव में रोजगार बढ़ेगा बल्कि आर्थिक समृद्धि भी आएगी।

कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय प्रमुख पैक्स प्रकोष्ठ के राजदत्त पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के कई जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला का समापन सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री अरुण दुबे द्वारा किया गया।बदलाव किए गए हैं:

 

इसे भी पढ़ें-  4.40 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में रिलायंस जियो लगातार नंबर वन

Related Articles

Back to top button