रुड़की हादसा : खानपुर से लक्सर जा रही स्कॉर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 युवकों की मौके पर हुई मौत, 2 घायल

खानपुर से लक्सर की तरफ़ जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। युवकों की मौत की खबर के बाद उनके परिवार वालों में कोरहाम मचा हुआ है।

बीते दिन 5 सितम्बर यानी की मंगलवार की रात करीब 3 बजे खानपुर लक्सर मार्ग पर कस्बे के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार 4 लोगों में से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खानपुर S.O. मनोहर भंडारी के मुताबिक, गाड़ी में सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और कमल ( 29) पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि गाड़ी में सवार मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और संजय (35) पुत्र ओमप्रकाश माडाबेला की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायल हुए युवकों को लक्सर के अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत बिगड़ने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। खानपुर S.O. मनोहर भंडारी ने बताया कि गाड़ी चलाते समय झपकी आने के कारण पेड़ टकरा जाने से दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला लगता है। इस मामले की जांच फिलहाल की जा रही है। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलने के बाद से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े : देहरादून में लगातार बढ़ रहा डेंगू प्रकोप, दून अस्पताल में वार रूम किये गए तैयार, भर्ती हैं 202 मरीज

यह भी पढ़े : उत्तराखंड विस मानसून सत्र 2023: विधानसभा सत्र में आज अनुपूरक बजट होगा पेश, सत्र आज ही हो सकता है संपन्न

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button