‘चुल्लू भर पानी में डूब मरें राहुल गांधी’, जानें ये कहते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह क्यों भड़क गए

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी चुल्लू भर पानी में डूब मरें ,जो वह भारतीय सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। राहुल को देश का न तो भूगोल पता है और न इतिहास पता है। राहुल के नाना नेहरू ने हजारों किलोमीटर जमीन चीन को दी। आज मोदी के शासनकाल में आंख से आंख मिलाकर सैनिक जवाब देते हैं। फिर चाहें वो गलवान हो या तवांग हो।’

गिरिराज ने कहा, ‘मोदी को शी जिनपिंग जानते हैं इसलिए घुसने की हिम्मत नहीं करते। मोदी दोस्ती जानते हैं तो जवाब देना भी जानते हैं। दुनिया पीएम मोदी की तारीफ कर रही है। CIA कह रहा है कि भारत के चलते रूस-यूक्रेन में न्यूक्लियर युद्ध नहीं और राहुल आलोचना कर रहे हैं।’

गिरिराज ने कहा, ‘मोदी की सफल विदेश नीति के चलते दुनिया का हर बड़ा देश भारत से संबंध रखने को इच्छुक है। इसमें राहुल का ननिहाल इटली भी शामिल है।’

यह भी पढ़ें: सरकार का ध्यान त्रिपुरा के सर्वांगीण विकास पर: प्रधानमंत्री मोदी

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी सरकार geo political strategy के तहत काम नहीं करती। चीन ने क्लीयर धमकी दी है, जिसे सरकार छिपा रही है। वो घुसपैठ की नहीं युद्ध की तैयारी में हैं। मैं पहले ही कह चुका हूं कि हमें सावधान रहना चाहिए। चीन ने हमारे 2 हजार किलोमीटर स्क्वायर पर कब्जा कर लिया है और वह हमारे जवानों को पीट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button