याद किये जाएंगे 51 शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक रघुराज दीक्षित

लखनऊ। नन्दना बीकेटी स्थित 51 शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक एवं शाक्त अनुशीलक पं. रघुराज दीक्षित ‘‘मंजु’’ का मंगलवार की दोपहर निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे तथा कुछ दिन से अस्वस्थ थे। उनके निधन के समाचार से शक्तिपीठ तीर्थ के श्रद्धालुओं और शाक्त साधकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: अगर आपने रोज नहाते समय लिया ये नाम, तो चमक जाएगी आपकी किस्मत

राजधानी लखनऊ में दो दशक पूर्व 51 शक्तिपीठ तीर्थ की स्थापना करने वाले रघुराज दीक्षित  ने शाक्त परम्परा में एक नवीन अध्याय का सूत्रपात किया था। सभी शक्तिपीठों की यात्रा करके वहां की रज लाकर भव्य शक्तिपीठ मंदिर बनाने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उनके द्वारा स्थापित उक्त मंदिर विश्वभर में वास्तु और वैज्ञानिकता के लिए विख्यात है। तीर्थ संस्थापक श्री दीक्षित के  निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने शोक प्रकट किया है।

Related Articles

Back to top button