लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रिरियल एसोसिएशन का चुनाव अक्टूबर में हो सकता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग, मिनिस्ट्रिरियल एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक सोमवार को  प्रेरणा सदन राजभवन के सामने संरक्षक एसपी सिंह की उपस्थिति में आजमगढ़ से आये प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रान्तीय महामंत्री जेपी पाण्डेय ने किया।

इस बैठक में 18 मण्डलो क्षेत्रीय अध्यक्ष/क्षेत्रीय मंत्री के अलावा प्रान्तीय स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन का 39वां अधिवेशन होना है जोकि इस महामारी कारोना की वजह से नही हो पा रहा है। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने  एक स्वर में प्रान्तीय नेतृत्व को अधिकृति किया है। प्रवक्ता सीपी श्रीवास्तव ने बताया की इस त्रैमासिक बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पुनित कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ बृजलाल तिवारी, चाहत राम, शुधांशू शर्मा, राजीव श्रीवास्तव सहित कई प्रान्तीय/क्षेत्रिय पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button