प्रियंका गांधी ने किया ट्विट, उत्तर प्रदेश सरकार को लिया आड़े हाथ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया है कि वो बताएंगे कि यह किस मिशन के तहत हो रहा है बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ।

उन्होंने यह सवाल लखीमपुर खीरी की घटना पर किया है। उन्होंने अपने ट्विट में लखीमपुर खीरी जिले के एक थाने में भाजपा विधायक और उनके बेटे की ओर से बवाल की खबर भी साझा की है।

बतो दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र पर शनिवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिये अभियान मिशन शक्ति की शुरुआत की थी।

Related Articles

Back to top button