प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सेल्फी, चेहरे पर मिट्टी देख फैंस ने पूछे अजीबो गरीब सवाल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का झंडा गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका आए दिन सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी के साथ वो फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी देती रहती हैं। ऐसे में पीसी ने अपनी एक तस्वीर साझा कर फैंस को अपडेट दिया है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके चेहरे और बाल पर मिट्टी लगी हुई है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस को एक पल के लिए एक्ट्रेस की चिंता भी होने लगी कि आखिर कहीं उन्हें चोट तो नहीं आई है। इसी वजह से पीसी के पोस्ट पर फैंस की ओर से सवालों के बौछार शुरु हो गए थे।

लेकिन प्रियंका ने अपनी एक और तस्वीर पोस्ट पे शेयर कर फैंस को इस तस्वीर की असल सच्चाई बताई है। दरअसल, प्रियंका इन दिनों अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग के दौरान की है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने अपने इस लुक को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है- ‘Messy Day At Work. Can’t Wait For You To Meet Her! #Citadel’

शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर कबूली अपनी गलती, बोलीं- गलती की है पर ठीक है…

बता दें, प्रियंका इससे पहले भी कई बार ‘सिटाडेल’ के सेट से अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, जिसे उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखते देखते वायरल कर देती है। पीसी की इस तस्वीर को भी काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका को आज दुनिया भर में लोग पहचानते हैं, और प्यार करते हैं। मगर इंडिया में उनके फैंस के लिए खुशी का मौका तब आया जब फरहान अख्तर ने ऐलान किया कि वो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ अपनी अगली रोड ट्रिप फिल्म बनाने जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button