प्रतापगढ़: चुनावी जनसभा करना पड़ा महंगा, पूर्व विधायक सहित 40 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल के साथ पूर्व सपा जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल सहित 19 नामजद सहित 20 अज्ञात समर्थकों पर गुरुवार को पट्टी विधानसभा क्षेत्र के कंधई थाने में विधानसभा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पूर्व विधायक राम सिंह पटेल ने जनसभा की जाने की कोई अनुमति प्रशासन से नहीं लिया था, जबकि निर्वाचन आयोग से 15 जनवरी तक किसी भी चुनावी जनसभा रैली पर रोक लगाई गई है। पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भैया राम पटेल सहित उन्नीस नामजद और बीस अज्ञात पर कोविड गाइडलाइन की धारा और आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। कंधई थाना के जोगीपुर इनरिया में सपा की चुनावी सभा में बांटी गयी प्रचार सामग्री।

एक बार फिर बाबा विश्वनाथ को छूते हुए प्रवाहित होंगी मां गंगा, जानिए कॉरिडोर में क्या है ख़ास

बिना अनुमति सभा करना सपा नेता राम सिंह पटेल पूर्व विधायक को भारी पड़ा भारी आदर्श आचार संहिता, कोरोना गाइडलाइंस समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज। पुलिस की हिदायत के बावजूद जनसभा की गई थी। सभा का वीडियो वायरल होने के बाद उप निरीक्षक राज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। कंधई कोतवाली के जोगीपुर इनरिया में प्रिंस पटेल के घर के सामने 12 जनवरी को तीन बजे चुनावी जनसभा आयोजित की गई थी। पट्टी विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा में रहती है कांटे की टक्कर।

Related Articles

Back to top button