दो जनवरी को प्रधानमंत्री मेरठ में करेंगे खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास

दो जनवरी 2022 को सरधना के सलावा ग्राम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आयुक्त सभागार में गुरुवार रात को आयोजित बैठक में आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। आयुक्त ने कहा कि यह एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपना शत-प्रतिशत दें व अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से करें।

आयुक्त ने मैप के माध्यम से कार्यक्रम स्थल की विभिन्न तैयारियों के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा अधिकारी स्वयं कार्यक्रम स्थल का दौरा भी करें। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रमाण पत्र के द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हेलीपैड, पार्किंग, वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व पास आदि विभिन्न पहलुओं पर दिशा निर्देश दिए।

अटल स्वास्थ्य मेला में मरीजों की उमड़ी भीड़, ऐलोपैथिक,होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मुफ्त ईलाज

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी मेरठ के. बालाजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, उपाध्यक्ष एमडीए मृदुल चौधरी, नगर आयुक्त मनीष बंसल, अपर आयुक्त मेघा रूपम, जिला वन अधिकारी राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button