चलती कार बनी आग का गोला, दो भाइयों ने कूद कर बचाई जान

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर एसपी सिटी ऑफिस के सामने शुक्रवार दोपहर अचानक चलती कार आग का गोला बन गई। कार सवार दो भाइयों किसी तरह अपनी जान बचाई। कार में आग लगने से अन्य वाहन चालकों ने भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राम गंगा विहार निवासी आंचल त्यागी राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हैं।

बताया जा रहा है कि आंचल अपने भाई दीपक त्यागी के साथ राम गंगा विहार से नया मुरादाबाद जा रहे थे। कार अभी एसपी सिटी ऑफिस के सामने से ही गुजर रही थी कि अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। आंचल त्यागी कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार से आग की लपटें उठने लगी।

दोनों भाइयों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। अचानक आग का गोला बनी कार को देखकर आगे पीछे चल रहे वाहनों के चालकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों और जाम की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई इसी तरह आप पर काबू पाया गया। थाना सिविल लाइन प्रभारी ने बताया कि कार में आग लगने की वजह से जाम लग गया था। जली हुई कार को सड़क किनारे कराने के बाद यातायात चालू करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button