मौनी रॉय ने ब्लैक बोल्ड ड्रेस में बिखेरा जलवा, इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से फैन्स का दीवान बना लेती हैं। उनकी पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। उन्होंने बेहतरीन काम की वजह से बॉलीवुड में धाक जमा लिया है। साथ ही अब तक वो कई बड़े सितारों के साथ काम भी कर चुकी हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरों को फैन्स के बीच शेयर किया है।

तस्वीरों में उनका दिलकश अंदाज देखने लायक है। मौनी रॉय (Mouni Roy Photos) की तस्वीरों पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहै हैं।

मौनी रॉय (Mouni Roy) तस्वीरों में ब्लैक कलर आउटफिट में शीशे के सामने खड़ी हैं। अब तक इन फोटोज को 4 लाख 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मौनी द्वारा शेयर की गईं ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है।

यह भी पढ़ें: हनीमून पर काजल अग्रवाल ने पहनी ये हॉट ड्रेस, सोशल मीडिया पर पोस्ट की शेयर

बता दें कि मौनी रॉय को इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में मालदीव से एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें और वीडियो को फैन्स के बीच शेयर किया था।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

My darlings, love yourselves like your life depends on it ❣️🎈 💗 @deme_love_ 👗

नव॰ 7, 2020 को 12:15पूर्वाह्न PST बजे को mon (@imouniroy) द्वारा साझा की गई पोस्ट

मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’  रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button