मिशन चंद्रयान-3 : भारत की ऐतिहासिक सफलता पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन सफलता ने दी शुभकामनाएं

मिशन चंद्रयान-3 अब चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतर चुका है जिससे भारत ने 23 अगस्त की शाम को इतिहास रच दिया। इस चंद्रयान-3 ने 41 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रमा की सतह को सफलतापूर्वक छुआ। इससे अब भारत पहला देश बन गया जो चंद्रमा के इस हिस्से पर उतरा है और चौथा देश बन गया जो चंद्रमा पर सफल अंतरिक्ष यान उतारा है। ऐसा करने वालों में अमेरिका, रूस और चीन के साथ साथ अब भारत भी शामिल गया है।

आपको बता दे, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर बधाई दी है और भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी। पुतिन ने कहा, भारत के “चंद्रयान-3” के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह बाहरी अंतरिक्ष के अन्वेषण और विज्ञान-इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत की प्रगति का एक सबूत है।’

आपको बता दे, रूस ने हाल ही में इस मिशन में असफल रहे। रूसी यान चंद्रमा की ओर पूरा बढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन उनका प्रयास नाकाम रहा। बता दे, मिशन “चंद्रयान 3” की सफलता के बाद भारत अंतरिक्ष में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूती से साबित किया और भारत के इस बड़ी सफलता के लिए विश्वभर से बधाई के संदेश आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : चंद्रयान-3 : ISRO ने प्रज्ञान रोवर को लेकर साझा की ये नई जानकारी, चांद्रयान-3 अब चांद पर क्या काम करेगा ?

Related Articles

Back to top button