मायावती ने इसलिए की राष्ट्रपति शासन की मांग

नयी दिल्ली। राजस्थान में मचे राजनीतिक घमासान के बीच बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर असंवैधानिक काम करने का आरोप लगाते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

सुश्री मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि श्री गहलोत ने फोन टेप करा कर असंवैधानिक काम किया है। इससे पहले भी उन्होंने बसपा के विधायकों को कांग्रेस में शामिल करा कर असंवैधानिक कृत्य किया था।

Related Articles

Back to top button