मुख्य मछली बाजार हुआ बंद, कई इलाकों में लगाया कर्फ्यू

कोलंबोकोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए श्रीलंका सरकार मुख्य मछली बाजारों को बंद कर दिया है। कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।

कोरोना संक्रमण बढ़ते मामले देख लिया फैसला

खबरों के मुताबिक सरकार ने कोलंबो के कुछ हिस्सों में और राजधानी के बाहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया है। पश्चिमी प्रांत के कम से कम छह गांवों में इस महीने कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले अधिक सामने आये थे। कोलंबो भी पश्चिमी प्रांत में ही पड़ता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 49 व्यापारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद देश के मुख्य मछली बाजार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कोलंबो के बाहरी इलाके में स्थित बाजार में सैकड़ों अन्य व्यापारियों के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। श्रीलंका में मार्च से अब तक संक्रमण के कुल 5,811 मामले सामने आये हैं।

Related Articles

Back to top button