लखनऊ : सीएम योगी व सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर हुआ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज, जांच जारी

सीएम योगी आदित्यनाथ और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। इस मामले में शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ FIR कराया गया है। पुलिस अपनी जांच में इस आपत्तिजनक किये गए पोस्ट के बारे में पता लगा रही है।

वजीरगंज के कुंडरी रकाबगंज इलाके में कारोबारी व समाजसेवी बृजेंद्र बाजपेयी रहते हैं। उन्होंने बताया, फेसबुक और यूट्यूब पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और साउथ सुपरस्टार को लेकर काफी आपत्तिजनक बातें इस पोस्ट में कही गयी हैं। इस आपत्तिजनक पोस्ट को सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले का नाम पीयूष मानुष है।

इस मामले में, बृजेंद्र ने हजरतगंज पुलिस स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीयूष के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब साइबर क्राइम सेल की मदद से उस व्यक्ति को ढूंढने का पूरा प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े : मदुरै ट्रेन हादसे में अबतक 10 की मौत, 20 से ज्यादा लोग झुलसे, यह है हादसे का कारण…

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button