लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गोरखपुर जिला प्रशासन ने बीमारी के लिहाज से अति संवेदनशील तीन क्षेत्रों में 18 जुलाई तक पूर्ण लाकडाउन की घोषणा की है।


जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पण्डियन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राजघाट,कोतवाली और तिवारीपुर में 13 जुलाई की सुबह पांच बजे से 18 जुलाई की रात दस बजे तक पूर्ण लाकडाउन घोषित किया जाता है।
इस दौरान क्षेत्र में दवा की दुकानों को छोड़कर सभी दुकाने पूर्णत: बंद रहेंगी। इन क्षेत्रों में आवागमन में पूर्णत: पाबंदी लगा दी गयी है। जरूरी वस्तुओं जैसे सब्जी दूध की आपूर्ति कंटेटमेंट एरिया के प्रभारी की अनुमति के उपरांत ही की जायेगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Sarkari Manthan Hindi News Portal & Magazine