मिनी मंचकिंस स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

 लखनऊ। लखनऊ के मिनी मंचकिंस स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार 28 मार्च को फरीदी नगर स्थित रघुवर मैरिज लॉन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ओपी श्रीवास्तव, विधायक (लखनऊ पूर्व) ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मिली कैबिनेट की मंजूरी

2017 से शुरू हुआ था स्कूल

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, साल 2017 में में विद्यालय मात्र 17 बच्चों से शुरू हुआ था और अब इसमें सैकड़ों बच्चे पढ़ रहे हैं,  जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विद्यालय के सूक्त वाक्य “शिक्षा भी, संस्कार भी” को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।

विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि, अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय अब नए कैंपस में स्थानांतरित हो चुका है, जहां आधुनिक सुविधाएं जैसे बड़े ए.सी कक्ष, ओपन प्लेग्राउंड, डिजिटल प्लेटफॉर्म और जरूरी सुरक्षा प्रणाली उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां मौजूद हर किसी का मान मोह लिया। इस अवसर पर कल्पना वर्मा (पार्षद) और धर्मेंद्र कटियार ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पूर्व पार्षद रामकुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में डॉ. अजय शुक्ला, मनोज मिश्र, योगेंद्र पाठक, मिथिलेश मिश्रा, उदयवीर सिंह, आशीष पाण्डेय, विजेता द्विवेदी, अविनाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सुनील पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट आयोजन करने की प्रतिबद्धता जताई।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में संस्कृत नाटक ‘अश्वासनम्’ का प्रभावशाली मंचन

Related Articles

Back to top button