केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ ही दूसरे नंबर की हैसियत से केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। इस बार दिनेश शर्मा को योगी कैबिनेट में स्थान नहीं मिलेगा। उनके स्थान पर लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक ब्रजेश पाठक दूसरे डिप्टी सीमए होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार के पास पुख्ता जानकारी है कि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। ब्रजेश पाठक 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पहली बार वह भाजपा के टिकट पर लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे। योगी सरकार-1 में पाठक को कानून मंत्री बने थे। पूरे पांच साल तक कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रीयता दिनेश शर्मा पर भारी पड़ रहा है।

आतंक पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी चोट, आतंकवादियों के सहयोगियों को पनाह देने वालों की संपत्तियां कुर्क होनी शुरू

पाठक की भाजपा में मजबूत पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें राजधानी लखनऊ की पार्टी के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में से एक कैंट क्षेत्र से चुनाव लड़ाया गया। पिछली बार वह जिस सीट से चुनाव लड़े थे, भाजपा को वहां हार का सामना करना पड़ा है। दिनेश शर्मा को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसी प्रकार से योगी सरकार-1 के कई बड़े चेहरों को इस बार मंत्रिमण्डल में जगह नहीं मिल पा रही है। अटल इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में आने वालों का सिलसिला जारी है। विधायकों, सांसदों के अलावा पार्टी के आम कार्यकर्ता और अन्य विशिष्ट लोग पहुंच रहे हैं। करीब 70 हजार लोग योगी सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनेंगे।

Related Articles

Back to top button