राशिफल 25 मई 2026: चन्द्रमा का गोचर बदलेगा भाग्य, चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत

राशिफल 25 मई 2026:  ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी रविवार, 24 मई को ग्रहों की चाल में एक बेहद महत्वपूर्ण और शुभ बदलाव होने जा रहा है। इस विशेष दिन पर चंद्रमा का गोचर सूर्य की राशि यानी सिंह राशि में होने जा रहा है, जो कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। इसके साथ ही बुद्धि, व्यापार और संवाद के कारक ग्रह बुध देव वृषभ राशि में उदय होने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- राशिफल 20 मई 2026: आज कैसा बीतेगा आपका दिन, यहां देखें

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध का यह उदय होना और सिंह राशि में चंद्रमा का संचरण कई राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। इस अद्भुत ग्रहीय संयोग के कारण देश के नौकरीपेशा और व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए उन्नति, पद-प्रतिष्ठा और तरक्की के नए द्वार खुलने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के तमाम जातकों के लिए आज का यह महत्वपूर्ण दिन कैसा रहने वाला है।

मेष

आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा, जिससे राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन ध्यान रखें, दिल की बात तुरंत ज़ुबान पर लाने की आपकी आदत किसी छोटी बात को बड़ा विवाद बना सकती है। घर में मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें और कार्यक्षेत्र में चल रही गुटबाज़ी से खुद को पूरी तरह दूर रखें।

वृषभ 

आज किस्मत आपके लिए संपत्ति और धन से जुड़े अच्छे संकेत लेकर आई है, जिससे लंबे समय से रुका हुआ पैसा या मामला आपके पक्ष में आता दिखेगा। कई काम एक साथ आने से भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन इसी व्यस्तता के बीच प्रॉपर्टी खरीदने या किसी बड़े निवेश का आपका सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में रफ्तार पहले से बेहतर रहेगी, बस आपको कानूनी मामलों में ढील देने से बचना होगा वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन

आज आपका दिल दूसरों की मदद करने और सामाजिक कार्यों में लगेगा, जिससे समाज और कार्यस्थल पर लोग आपकी नई कोशिशों की जमकर तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत में कमी नहीं छोड़नी चाहिए, हालांकि, आज आपका मन मौज-मस्ती में ज्यादा रहने से काम टालने की प्रवृत्ति हावी हो सकती है। परिवार में किसी विवाह या रिश्ते को लेकर चल रही पुरानी रुकावट को दूर करने में आज आपकी भूमिका सबसे अहम रहने वाली है।

कर्क 

आज आपका दिन काफी सकारात्मक रहेगा, लेकिन मन के भीतर किसी अनजानी चिंता या अज्ञात भय के कारण थोड़ी व्याकुलता बनी रह सकती है। भाई-बहनों का साथ और सहयोग आपको राहत देगा, जबकि कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है इसलिए हर बात सोच-समझकर संभालें। संतान की सफलता से घर में खुशियां आएंगी, लेकिन खान-पान में संयम रखें क्योंकि पेट बिगड़ने की आशंका है और वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।

सिंह

आज आपको हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत है, खासकर आसपास के लोगों के विवादों से दूरी बनाए रखें वरना बिना वजह मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर पुराने लेनदेन या पैसों से जुड़ी कोई जटिल उलझन सुलझने के संकेत हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। आज दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने की बजाय अपने फैसलों पर टिके रहें, शाम को परिवार के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

कन्या  

आज का दिन तरक्की और नए अवसरों का संकेत दे रहा है, जिससे लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा होने से आपका मन हल्का महसूस करेगा। विदेश में पढ़ाई या करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो भविष्य के रास्ते खोलेगी। मां के साथ हुई गंभीर बातचीत कई घरेलू परेशानियों का हल निकाल देगी, साथ ही आप अपने रहन-सहन और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए निवेश करेंगे।

तुला

आज आपको अपनी पुरानी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, जिससे धन कमाने के साथ-साथ उसे सही जगह निवेश करने का विचार भी मन में आएगा। कानूनी या टैक्स से जुड़े मामलों में की गई लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है, इसलिए दफ्तर और कागजी कामकाज में पूरी सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, वहीं परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक  

आज आपके दिमाग में नए-नए आइडिया बिजली की तरह दौड़ेंगे और कुछ अलग व बड़ा करने की आपकी इच्छा और आत्मविश्वास बहुत मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के करियर में भी नया मोड़ आने से घर की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा और व्यापार में रुका हुआ काम पूरा होने से आय में बढ़ोतरी होगी। अगर किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर मन में उलझन हो, तो पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

धनु 

आज पैसों और लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत है, क्योंकि किसी के बहकावे में आकर लिया गया फैसला बड़ा नुकसान दे सकता है। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन मां की कोई कड़वी बात दिल को चुभ सकती है, जो बाद में आपके भले के लिए ही साबित होगी। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी, साथ ही भगवान की भक्ति और किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मन को असीम शांति देगा।

मकर  

आज का दिन उतार-चढ़ाव के बीच अच्छी खबरें लेकर आएगा, जहां यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान आपको करियर से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिलने के योग हैं और नया वाहन खरीदने का पुराना सपना भी आज पूरा हो सकता है। हालांकि, पूर्व में किसी को दिए गए पुराने पैसों का कोई मामला सिरदर्द बन सकता है, लेकिन संतान पक्ष से मिली खुशखबरी घर का माहौल खुशनुमा कर देगी।

कुंभ 

आज आप जीवन को खुलकर और जिंदादिली से जीने के मूड में रहेंगे, जिससे बच्चों के साथ बिताया गया समय आपकी सारी टेंशन कम कर देगा। पिता की ओर से कोई बड़ा सरप्राइज या खास सहयोग मिल सकता है, जिससे धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चली आ रही सेहत की परेशानी में बड़ी राहत महसूस होगी, बस बाहर जाते समय अपने कीमती सामान का ध्यान जरूर रखें।

मीन 

आज भागदौड़ कुछ ज्यादा रह सकती है और काम की अधिकता के कारण मन भी थोड़ा बेचैन रहेगा, इसलिए हर जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। कामों में की गई लापरवाही बाद में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है, वहीं विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता के लिए पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा सलाह देना आपको उलझा सकता है, आज आपके भीतर भरपूर ऊर्जा रहेगी बस उसे सही दिशा में लगाना ही सफलता की कुंजी है।

 

इसे भी पढ़ें-  राशिफल, 19 मई 2026: धृति योग और आर्द्रा नक्षत्र बना रहा शुभ संयोग, इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा

Related Articles

Back to top button