राशिफल 9 अप्रैल 2026: इन 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा धनु राशि में चन्द्रमा का गोचर

राशिफल 9 अप्रैल 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। आज के दिन ग्रहों की स्थिति कई शुभ योगों का निर्माण कर रही है, जिससे निवेश और व्यापार में लाभ के प्रबल आसार हैं।

इसे भी पढ़ें- राशिफल 8 अप्रैल 2026: वृषभ और कुंभ राशि के जातकों को आज होगा धन लाभ, जानें- अपनी किस्मत का हाल

वैशाख मास की इस पावन तिथि पर ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए जहां धन के भंडार भरने वाली है। वहीं, कुछ जातकों को अपने स्वभाव और वाणी पर नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत होगी। विशेषकर आर्थिक लेन-देन और पारिवारिक कलह को लेकर आज का दिन मिला-जुला प्रभाव लेकर आया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन।

मेष  

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप हर काम को खेल-खेल में पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे तनाव कोसों दूर रहेगा। हालांकि, सामाजिक मेलजोल के दौरान किसी मित्र की तीखी टिप्पणी आपको मानसिक रूप से विचलित कर सकती है, लेकिन बेहतर होगा कि आप उसे नजरअंदाज कर अपनी मुस्कान बनाए रखें। यदि आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद और सलाह लेकर ही कदम बढ़ाएं।

वृषभ  

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि वाला साबित होगा। आपकी मेहनत और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि आपको एक नई पहचान दिला सकती है, जिससे पद और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है, ऐसे में अपने अहंकार को बीच में न आने दें और शालीनता से अपनी बात रखें। परिवार में संतान की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करना आपको मानसिक शांति और संतुष्टि प्रदान करेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर आपको गलत रास्ते पर भटकाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने के बजाय अपनी बुद्धि का प्रयोग करें। पिता के साथ किसी वैचारिक मतभेद के कारण मन थोड़ा उदास हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से शाम तक स्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी।  ।

कर्क  

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मांगलिक कार्यों की सूचना लेकर आया है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की चर्चा होने या रिश्ता तय होने से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन राहत देने वाला है। यदि आपने पूर्व में कोई कर्ज लिया था, तो आज उसे चुकाने की योजना सफल हो सकती है। आप अपने सुख-साधनों और स्वयं की सुंदरता पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन बजट का ध्यान रखना अनिवार्य है।

सिंह  

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता और भागदौड़ वाला रहने वाला है। एक साथ कई जिम्मेदारियां सामने आने से आप मानसिक रूप से थोड़े बेचैन या दबाव में महसूस कर सकते हैं, ऐसे में योग और ध्यान का सहारा लेना उचित होगा। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय माताजी की सलाह को प्राथमिकता दें, क्योंकि उनकी अंतर्दृष्टि आपको सही मार्ग दिखाएगी। बहुत समय से अटके हुए सरकारी या निजी कार्य आज गति पकड़ सकते हैं, जिससे आपके कंधों का बोझ कम होगा।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्म-सुधार और व्यक्तिगत विकास का है। आप अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है। किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना आपके बस में न हो, अन्यथा साख खराब हो सकती है।

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। मन में अज्ञात चिंताएं और छोटी-छोटी उलझनें बनी रह सकती हैं, जिसके कारण आप खुद को थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं। पिता के साथ संवाद करते समय मर्यादा का ध्यान रखें, क्योंकि उनकी कोई बात आपको चुभ सकती है जो वास्तव में आपके भले के लिए ही होगी। आर्थिक मामलों में आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, क्योंकि धन हानि या धोखे के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक समृद्धि का संकेत दे रहा है। कहीं से रुका हुआ धन मिलने या व्यापार में अचानक लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ मामूली विवाद हो सकता है, लेकिन आपका साहस और कार्य के प्रति समर्पण आपको हर चुनौती से बाहर निकाल लाएगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

धनु  

धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर उनकी ही राशि में होने से आत्मविश्वास का संचार होगा। विलासिता की वस्तुओं और सुख-साधनों में वृद्धि होगी, जिससे आपका जीवनस्तर बेहतर होगा। बिजनेस के क्षेत्र में कुछ अनिश्चितताएं बनी रह सकती हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ आपको मुनाफे की ओर ले जाएगी। पिता के साथ किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है, जिसे शांत रहकर सुलझाना ही बेहतर होगा।

मकर 

मकर राशि के जातकों को आज अपनी वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बहसबाजी या दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए अपने काम से काम रखें। परिवार में भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जो आपको कठिन समय में मानसिक संबल प्रदान करेगा। प्रेम जीवन में पुराने दिनों की यादें ताजा हो सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला न लें।

कुंभ  

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सतर्कता बरतने का है। व्यापार और निवेश के मामलों में कोई भी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को अपने पार्टनर की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि विश्वासघात की संभावना बनी हुई है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और यदि कोई पुरानी बीमारी परेशान कर रही है, तो डॉक्टरी परामर्श लेने में देरी न करें।

मीन  

मीन राशि के जातकों के भीतर आज कुछ नया और रचनात्मक करने का जज्बा रहेगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी, लेकिन ध्यान रहे कि जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय काम बिगाड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। संतान की शिक्षा या करियर को लेकर चल रही चिंताएं आज समाप्त होंगी और वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। अचल संपत्ति या भूमि खरीदने का आपका पुराना सपना आज हकीकत में बदल सकता है।

 

इसे भी पढ़ें- राशिफल 7 अप्रैल 2026: सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन है शुभ, जानें अपना भाग्यफल

Related Articles

Back to top button