
राशिफल, 4 अगस्त 2026: आज 4 अगस्त का दिन ग्रहों की विशेष चाल और नक्षत्रों के संयोग के साथ देश-दुनिया के करोड़ों लोगों के जीवन में नए बदलाव लेकर आया है। ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार, आज का दिन कुछ विशेष राशियों के लिए उपलब्धियों, तरक्की और अप्रत्याशित सफलता से भरा रहने वाला है। वहीं, कुछ राशियों को आज निवेश और स्वास्थ्य के मोर्चे पर थोड़ा सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है। आइए जानते हैं कैसा बीतने वाला है आज सभी 12 राशियों दिन।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 3 अगस्त 2026: किसी को मिलेगी प्रमोशन की खुशखबरी, तो किसी को बरतनी होगी सावधानी
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों की एक नई सौगात लेकर आया है। कार्यक्षेत्र और करियर को लेकर आपको कोई बहुत बड़ा सकारात्मक अपडेट मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास दोगुना हो जाएगा। हालांकि, वित्तीय मामलों में आपको थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है और किसी भी निवेश को बिना पूरी जानकारी हासिल किए करने से बचना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने से आज अचानक धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बल देंगे।
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन प्रॉपर्टी और अचल संपत्ति के मामलों में बेहद खास साबित हो सकता है। अगर आप लंबे समय से नया घर, जमीन या कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आज बैंक से लोन स्वीकृत होने की प्रबल संभावना बन रही है। व्यावसायिक जीवन में आज आपके द्वारा बहुत सोच-समझकर लिया गया एक दूरदर्शी फैसला आने वाले समय में आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। आज परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।
मिथुन
मिथुन राशि के नौकरीपेशा और कारोबारी लोगों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद शानदार रहने वाला है। आज आपको किसी माध्यम से ऐसा शुभ समाचार मिल सकता है, जो आपके पूरे घर के वातावरण को खुशियों और उत्सव से भर देगा। हालांकि, एक तरफ जहां आपकी पेशेवर जिंदगी पटरी पर रहेगी। वहीं, दूसरी तरफ सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। मौसम के बदलाव या खान-पान की लापरवाही के कारण शारीरिक थकान हो सकती है, इसलिए काम के साथ सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है।
कर्क
कर्क राशि के उन जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है जो किसी परीक्षा, प्रतियोगिता या इंटरव्यू के परिणामों का इंतजार कर रहे थे। छात्रों को आज उनकी मेहनत के अनुसार बहुत ही सुखद और बेहतर परिणाम प्राप्त होने के पूरे आसार हैं। वहीं दूसरी तरफ, अगर आपके परिवार में पिछले कुछ समय से जिम्मेदारियों या बंटवारे को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा या तनाव चल रहा था, तो वह मामला भी आज सुलझ जाएगा। सही दिशा में किया गया पुराना या नया निवेश आज आपको मनचाहा धन लाभ दिला सकता है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज अपने हर एक कदम और फैसले पर थोड़ी सावधानी बरतने की सख्त आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको नौकरी के नए व बेहतर अवसर मिलेंगे और साथ ही आपकी पदोन्नति यानी प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल है और उन्हें अपनी पढ़ाई-लिखाई में बहुत अच्छे परिणाम मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। लेकिन ऑफिस या कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपने गुस्से और बोली पर नियंत्रण रखें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पूरी तरह से समझदारी और विवेक से काम लेने का है। आपके द्वारा सूझबूझ से लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णय आज आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाले हैं। किसी भी काम में की गई थोड़ी सी लापरवाही भी आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए हर काम को बहुत सोच-समझकर ही अंजाम दें। अगर आप किसी असमंजस या उलझन में फंसते हैं, तो अपने क्षेत्र के किसी अनुभवी व्यक्ति या बुजुर्ग की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन चारों तरफ से खुशियां और मानसिक शांति लेकर आ रहा है। आज सितारे और भाग्य दोनों ही आपके साथ हैं, जिससे आपके अटके हुए सारे काम धीरे-धीरे बनने लगेंगे। आज किसी बहुत ही खास या प्रिय व्यक्ति से अचानक हुई मुलाकात आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान और मन में उमंग लेकर आ सकती है। समाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपकी बात और प्रतिभा का लोहा मानेंगे। अगर आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो आज का पूरा दिन आपके लिए आनंददायक और यादगार बीतेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन गतिविधियों से भरा हुआ रहने वाला है। आज अचानक से आपके सिर पर पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप थोड़े व्यस्त हो सकते हैं। आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में लेने के बजाय बहुत सोच-समझकर ही लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। हालांकि, आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक और संतोषजनक रहने वाला है।
धनु
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर लिहाज से खुशियों और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। अगर संपत्ति या पैतृक जमीन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी या बातचीत में अटका था, तो उसमें आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आज आपको किसी नए बिजनेस या कार्य की शुरुआत करने का एक बेहतरीन अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। दिन भर आपके अंदर एक नया आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी।
मकर
मकर राशि के जातकों की रुचि आज धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों में विशेष रूप से बढ़ती हुई दिखाई देगी। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही मधुर रहेगा और आपका वैवाहिक जीवन पूरी तरह से सुखद और आनंदमय रहेगा। हालांकि, निवेश या शेयर बाजार से जुड़े मामलों में बिना पूरी जांच-पड़ताल किए कोई भी निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है। किसी जरूरी काम या व्यापार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा आपके लिए काफी सकारात्मक और परिणाम देने वाली रहेगी।
कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और सफलता के नए रास्ते खोलने वाले संकेत लेकर आया है। कारोबारियों को आज अपने व्यापार का विस्तार करने का कोई बहुत बढ़िया अवसर मिल सकता है। आपके मन में आज नए कामों को शुरू करने का जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी और अधिकारी वर्ग आपके फैसलों से प्रसन्न रहेंगे।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा, जहां बच्चों या संतान के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का सुंदर कार्यक्रम बन सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से आर्थिक लाभ देने वाला साबित हो सकता है, क्योंकि लंबे समय से रुका हुआ धन आज वापस मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि, किसी भी नए बड़े निवेश को लेकर आज थोड़ी सावधानी बरतें, अन्यथा जरा सी चूक से वित्तीय नुकसान भी हो सकता है। रिश्तों के मामले में दिन बहुत ही खूबसूरत रहेगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 1 अगस्त 2026: मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके खुलेंगे किस्मत के द्वार और किसे रहना होगा सावधान



