
राशिफल, 11 अगस्त 2026: मंगलवार का दिन ज्योतिष के नजरिए से बारह राशियों में से कई के लिए उतार-चढ़ाव भरा लेकिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहने वाला है। मंगलवार को भगवान हनुमान और मंगल ग्रह की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई जातकों के करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन पर सीधा असर डालती दिख रही है। जहां कुछ राशियों के लिए यह दिन नौकरी में तरक्की, आर्थिक लाभ और नए अवसरों की सौगात लेकर आ रहा है। वहीं कुछ को धैर्य बनाए रखने और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की नसीहत दी जा रही है। व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए भी दिन उम्मीदों भरा बताया जा रहा है, जबकि प्रेम और पारिवारिक रिश्तों में मिठास घुलने के संकेत मिल रहे हैं। आइए मेष से लेकर मीन राशि तक, जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 7 अगस्त 2026: शुक्रवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसे तरक्की!
मेष
मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल आज हर किसी को प्रभावित करने वाला है। कार्यक्षेत्र में उनकी बातों का असर साफ नजर आएगा। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कामकाज में प्रगति के संकेत हैं, जो आगे चलकर नए अवसरों के द्वार खोल सकते हैं। हालांकि, वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा क्योंकि एक छोटी बात भी बड़ा असर डाल सकती है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है और लंबे समय से अटका कोई विवाद आज सुलझ सकता है।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरीपेशा लोगों को नई उपलब्धियां दिला सकता है। किसी महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी से प्रतिष्ठा बढ़ने के आसार हैं। आसपास के लोगों को पहचानने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि हर मुस्कुराता चेहरा हितैषी नहीं होता। संतान से जुड़ी कोई सुखद खबर परिवार में खुशी ला सकती है और प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका मामला भी सुलझ सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है, क्योंकि स्वास्थ्य में मामूली उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतनी होगी और किसी के बहकावे में आकर जल्दबाजी से बचना होगा। व्यापार में सामान्य उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी।
कर्क
कर्क राशि वालों को आज मन को अनावश्यक चिंताओं से दूर रखने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान मिली कोई जानकारी आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकती है। सरकारी मामलों में दस्तावेजों पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा, जबकि भाई-बहनों के साथ मनमुटाव दूर होने। अटके धन के वापस मिलने की भी संभावना है।
सिंह
सिंह राशि के लिए आज का दिन खास तौर पर शुभ माना जा रहा है, क्योंकि मेहनत ही आज उनकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। व्यापार में किए गए बदलाव लाभ देने लगेंगे और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कीमती सामान और दस्तावेजों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी होगा।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए करियर में मेहनत का शानदार परिणाम देखने को मिलेगा। हालांकि काम का दबाव अधिक रहेगा। जिस भी कार्य की आज शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता की प्रबल संभावना है। भाई-बहनों के निजी मामलों में दखल देने से बचना बेहतर रहेगा, और परिवार का कोई सदस्य नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में बाहर जा सकता है।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति के आसार हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है। नया घर, जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है, जबकि बाहर के खान-पान से परहेज स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का अवसर भी मिल सकता है, जिससे मन को सुकून मिलेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान आज बढ़ेगा। करियर से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ रहेगी, लेकिन परिस्थितियां धीरे-धीरे पक्ष में होती दिखेंगी। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है, जबकि सरकारी कार्यों में थोड़ी देरी संभव है।
धनु
धनु राशि के लोग आज ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। इस ऊर्जा का सही इस्तेमाल बड़ी सफलता दिला सकता है। विरोधी भी समझदारी और व्यवहार के आगे कमजोर पड़ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह गंभीरता से लेना फायदेमंद रहेगा। लंबे समय से अटका उधार वापस मिलने की भी संभावना है।
मकर
मकर राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। हालांकि, दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी। व्यापारिक साझेदारी में किसी भी फैसले से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी होगी। घर बनाने की योजना पर काम शुरू हो सकता है, लेकिन निजी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतनी चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि के लिए आज का दिन नई शुरुआत और नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ी गई योजनाओं में सफलता मिलेगी। पिता के साथ किसी मतभेद को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। मेहनत का फल जल्द मिलने लगेगा। बच्चों के साथ बिताया समय रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा।
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज धैर्य और समझदारी की परीक्षा हो सकती है, क्योंकि कुछ कार्यों में देरी संभव है। मौसम में बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही से बचना चाहिए। व्यापार में साझेदार की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है और लंबे समय से चली आ रही समस्या सुलझने से राहत भी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 5 जुलाई 2026: मिथुन समेत इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन


