राशिफल, 6 अप्रैल 2026: सिद्धि योग और अनुराधा नक्षत्र का महासंयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

 राशिफल, 6 अप्रैल 2026: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का पावन दिन, ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। आज चंद्रमा का गोचर मंगल की प्रधानता वाली राशि वृश्चिक में होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र और सिद्धि योग का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए धन के द्वार खोलने वाला साबित होगा।

इसे भी पढ़ें-  राशिफल 31 मार्च 2026:  ग्रहों की चाल बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बरसेगी प्रभु की कृपा

विशेषज्ञों का मानना है कि, आज का दिन न केवल करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का है, बल्कि उन लोगों के लिए भी वरदान है जो लंबे समय से आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह से जूझ रहे थे। विशेषकर मेष, मिथुन, सिंह, मकर और मीन राशि वालों के लिए भाग्य के सितारे बुलंदी पर रहने वाले हैं। इन राशियों को न केवल कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी, बल्कि अचानक धन लाभ के प्रबल योग भी बन रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके सितारों की स्थिति आज क्या कहती है।

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पहला दिन नई ऊर्जा और संभावनाओं से भरा रहेगा। आपके करियर के बंद दरवाजे आज खुलते नजर आ रहे हैं और लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने की पूरी संभावना है, जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है जो उनके भविष्य की दिशा बदल देगा। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखते हुए अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।

वृषभ 

आज आपका झुकाव आध्यात्मिक कार्यों और ज्ञान के अर्जन की ओर अधिक रहेगा। आप महसूस करेंगे कि, आत्म-चिंतन और पढ़ाई से आपको मानसिक स्पष्टता मिल रही है, जो आपके कार्यक्षेत्र में भी काम आएगी। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने से मन शांत रहेगा और किसी बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके बिगड़े हुए काम बना देगा। नौकरीपेशा जातकों को बॉस की सराहना मिलेगी और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार के साथ बिताया गया शाम का समय सुकून देने वाला होगा।

मिथुन 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता दिखाने का है। आपके भीतर का आत्मविश्वास हर चुनौती को छोटा साबित कर देगा और आप अपनी टीम को बेहतर दिशा देने में सफल रहेंगे। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने का विचार काफी समय से कर रहे हैं, तो आज का दिन उस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने के कारण घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, जिससे आपकी मानसिक चिंताएं दूर होंगी।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों को आज अपने बजट पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर की जरूरतों या अचानक आए मेहमानों के कारण अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी बचत प्रभावित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी जाती है कि, फिलहाल कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और नई नौकरी की तलाश अभी टाल दें। पूरी ईमानदारी और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें, आने वाले कुछ दिनों में स्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए किसी सुनहरी शुरुआत से कम नहीं है, क्योंकि भाग्य पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण लोगों से हुई मुलाकात आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। रिश्तों में पिछले कुछ समय से चली आ रही दूरियां खत्म होंगी और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। हालांकि, बिजनेस के मामले में आज किसी भी प्रकार का बड़ा बदलाव करने से बचना चाहिए, जो जैसा चल रहा है उसे वैसा ही रहने दें।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की चर्चा होगी और उच्च अधिकारी आपकी सलाह को महत्व देंगे। परिवार में आपसी समझ और प्रेम की वृद्धि होगी, हालांकि, किसी पुराने परिचित या दूर के रिश्तेदार की खबर आपको थोड़ा भावुक कर सकती है। यदि आप राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं, तो आज आपको जनता का भारी समर्थन और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला

तुला राशि वालों के लिए आज का मंत्र धैर्य होना चाहिए। किसी भी काम में की गई जल्दबाजी आपको कानूनी या आर्थिक संकट में डाल सकती है, इसलिए हर दस्तावेज को ध्यान से पढ़ें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी को भी उधार देने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच अवश्य कर लें। पारिवारिक कलह को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें, इससे घर की शांति बहाल होगी। व्यापार में किसी भी प्रकार की नई साझेदारी से आज बचना ही श्रेयस्कर होगा, क्योंकि धोखाधड़ी की आशंका बनी हुई है।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर उनकी अपनी राशि में होने से आत्मविश्वास और शांति बनी रहेगी। पिछले कुछ दिनों से जो शारीरिक थकान आपको महसूस हो रही थी, वह आज कम होगी और आप खुद को ऊर्जावान पाएंगे। वैवाहिक जीवन में यदि कोई मनमुटाव था, तो आज पहल करके उसे सुलझाने का सही समय है। आपकी विनम्रता रिश्तों को बचा लेगी। दोपहर के बाद किसी पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है, काम का बोझ आपको निजी जीवन के लिए समय निकालने में मुश्किल पैदा करेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी तकरार संभव है, लेकिन इसे तूल देने के बजाय प्यार से संभालने की कोशिश करें। निवेश या शेयर बाजार में आज किसी भी प्रकार का बड़ा रिस्क न लें, क्योंकि ग्रहों की स्थिति हानि का संकेत दे रही है। पिता के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करें और उनकी सलाह को नजरअंदाज न करें।

मकर

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। जहां एक ओर दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा। वहीं दूसरी तरफ कार्यस्थल पर कुछ गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना आज अनिवार्य है, अन्यथा महीने के अंत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। शेयर मार्केट और सट्टा बाजार से जुड़े लोगों को आज प्रत्याशित लाभ मिल सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ

कुंभ राशि के व्यापारियों को आज कुछ तकनीकी या कानूनी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी कुशाग्र बुद्धि समाधान ढूंढने में सफल रहेगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए साहसी फैसले लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको हर मुश्किल से बाहर निकालने में मदद करेगा।

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा, क्योंकि हर कार्य में आपको वांछित सफलता मिलने के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ होगा और आपकी रचनात्मकता आपको दूसरों से अलग खड़ा करेगी। घर में शांति बनाए रखने के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखें और विवादित मुद्दों पर मौन रहना ही बेहतर होगा। वाहन चलाते समय आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति दुर्घटना का मामूली संकेत दे रही है।

 

इसे भी पढ़ें-  राशिफल 28 मार्च 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

Related Articles

Back to top button