पूर्व आईएएस सुरेश कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल कोठियाल की मौजूदगी में आज पूर्व आईएएस सुरेश कुमार भंडारी आप में शामिल हो गए।

मंगलवार को कर्नल कोठियाल अपने आवास पर पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार भंडारी को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर अब उत्तराखंड का नवनिर्माण करना है। कोठियाल ने बताया कि सुरेश कुमार भंडारी गोवा, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार में अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भंडारी ने बहुत संघर्षमय जीवन को करीब से देखा है। उन्होंने दावा किया कि आप में लोगों के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।

आप की सदस्यता लेने के बाद सुरेश भंडारी ने कहा कि वि आम आदमी पार्टी की नीतियों से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। दिल्ली में रहते हुए कई पदों पर नौकरी की है और तब की दिल्ली और आज की दिल्ली में बहुत अंतर है। उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर रोजगार गारंटी को हर हाल में पूरी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button