उद्यमियों ने की नेटवर्किंग और नए व्यापारिक अवसरों पर चर्चा

  • लखनऊ में इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर का हाई टी एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ। इंडो अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई के तत्वावधान में बीते 21 मार्च को एक महत्वपूर्ण हाई टी एवं बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों को सशक्त बनाने तथा लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र में नए अवसरों की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मिली कैबिनेट की मंजूरी

कनाडा की एसएमई मंत्री ने की शिरकत

Indo-American Business Chamber

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कनाडा के ओंटारियो प्रांत की लघु एवं मध्यम उद्यम (SME) मंत्री नीना टैंगरी उपस्थित रहीं। उम्मीद जताई जा रही है कि,  नीना टैंगरी के आगमन से भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक सहयोग, निवेश की संभावनाओं और तकनीकी आदान-प्रदान को नई दिशा मिलेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लघु उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Indo-American Business Chamber

हाई टी एवं बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम में लखनऊ और आस पास के क्षेत्रों के प्रमुख उद्यमी, उद्योगपति, निर्यातक, स्टार्टअप प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को एक-दूसरे के साथ संवाद स्थापित करने, नए व्यापारिक संबंध विकसित करने तथा वैश्विक बाजार की संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान किया।

व्यापारिक नेटवर्क को मिलेगी मजबूती

चैंबर के चेयरमैन डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा का कहना है कि, इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि, इस तरह के कार्यक्रम से न केवल व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत होता है, बल्कि युवाओं और नए उद्यमियों के लिए भी ये प्रेरणादायक होता।

Indo-American Business Chamber

कार्यक्रम में आये लघु उद्योग विभाग के अधिकारी ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सहयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इसे भी पढ़ें- आईपीएल 2026: भरत अरुण के आने से मजबूत हुई लखनऊ की गेंदबाजी : कप्तान ऋषभ पंत 

Related Articles

Back to top button