लखनऊ। दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सड़क पर कोई भी आयोजन नहीं होगा, न ही कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से मेले भी नहीं लगेंगे। इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन भी सार्वजनिक तौर पर नहीं होगा बल्कि लोग अपने घरों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन कर सकते हैं।


रामलीला के मंचन में 100 से ज्यादा दर्शक नहीं होंगे
रामलीलाओं के मंचन की परंपरा नहीं टूटेगी। रामलीला का मंचन किया जा सकेगा, लेकिन शर्त रहेगी कि वहां 100 से ज्यादा दर्शक नहीं होंगे। कोविड 19 के संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Sarkari Manthan Hindi News Portal & Magazine