CMS छात्र की मौत : पोस्टमार्टम से भी साफ नहीं हो पायी छात्र के मौत की वजह, डॉक्टरों ने जताई ये आशंका…

अलीगंज CMS के छात्र आतिफ की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह साफ नहीं हो पायी है। ऐसे में परिवार वालों ने बड़ी अनहोनी की आशंका जाहिर की है। वहीं, डॉक्टरों ने पॉइंजनिग से छात्र के मौत की आशंका जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि मौत की असली वजह विसरा रिपोर्ट में साफ हो पायेगी।

आपको बता दें कि अलीगंज CMS का छात्र आतिफ क्लास में अचानक बेहोश होकर गिर गया था। कॉलेज प्रशासन उसे जल्दबाजी में अस्पताल ले गया था, वहां से उसे लॉरी भेजा गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं, छात्र के मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पायी है। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि छात्र की मौत पॉइजनिंग की वजह से हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि मौत की असल वजह विसरा रिपोर्ट में साफ हो पायेगी।

सीने में पड़े निशान को लेकर जताई आशंका
मृतक छात्र के मामा तनवीर अख्तर ने छात्र संग अनहोनी की आशंका जताई है। आरोप है कि कॉलेज से बच्चे की हालत खराब होने की जानकारी पर अस्पताल गए तो वहां दिल का दौरा पड़ने की बात कहकर लॉरी भेजा गया। लॉरी के डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने से इनकार किया था। सीने पर पड़े निशान को लेकर मामा ने कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र को शॉक दिए गए थे। जिसके निशान सीने पर हैं।

यह भी पढ़े : वाराणसी : काशी की महिलाओं से खुलकर संवाद करेंगे पीएम मोदी, जानेंगे महिलाएं क्या विचार रखती हैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button