अपराधी का अंत हो गया, सरंक्षण देने वालों का क्या?

लखनऊ। 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे आखिरकार यमलोक पहुंच ही गया। इस मामले पर विपक्ष योगी सरकार को निशाने पर ले रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी विकास की मौत पर सवाल खड़ कर दिए हैं।

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या। उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा सरकार से लोग न्याय की उम्मीद करते हैं, बदले की नहीं यही सिपाही और अपराधी में फर्क होता है।

Related Articles

Back to top button