सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया मां यमुना की पूजा, नए हरिपुर घाट का किया शिलान्यास और जनता को संबोधित किया

विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर मां यमुना की पूजा की। बता दे, सीएम धामी जब वहां पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सीएम धामी ने हरिपुर में स्थित घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर नमन किया। मां यमुना की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

बीते दिन 6 सितम्बर यानी की गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना की आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम धामी कालसी में स्थित रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करने के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़े : ताज़ा खबर : दिल्ली जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें, 9 और 10 सितंबर को करना पड़ सकता दिक्कतों का सामना, डायवर्ट रहेंगे रूट

Related Articles

Back to top button