बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की जिंदगी में बड़ी मुसीबत ने दी दस्तक, पांच घंटे से पूछताछ जारी

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिससे दिल्ली में पिछले पांच घंटे से पूछताछ कर रही है। जैकलीन से ईडी की टीम दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ कर रही है।

मूल रुप से श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का करीबी माना जाता है। जैकलीन के पापा श्रीलंका के रहने वाले हैं, जबकि मम्मी मलेशिया की हैं। जैकलीन के पापा म्यूजिशियन हैं और मम्मी एयर होस्टेस हुआ करती थीं। 4 भाई-बहनों में जैकलीन सबसे छोटी हैं। जैकलीन से बड़ी एक बहन और 2 बड़े भाई हैं।

जैकलीन फर्नांडिस 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स चुनी गई और मॉडलिंग करने लगी थीं। सन 2009 में एक मॉडलिंग एसाइनमेंट पर इंडिया आईं और इसी दौरान अलादीन फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं। जैकलीन ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था। अपनी फिल्म में परफेक्शन लाने के लिए जैकलीन ने हिंदी सीखी।

यह भी पढ़ें: टोक्यो पैरालंपिक: सुमित अंतिल ने भाला फेंक में बनाया विश्व रिकॉर्ड, रच दिया स्वर्णिम इतिहास

जैकलीन ने डेब्यू अलादीन से किया लेकिन मर्डर 2 से इन्हें पहचान मिली। इसके बाद तो एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हाउस फुल 2, रेस 3, ‘किक जैसी फिल्मों में शानदार अदाकारी दिखाई। जैकलीन की अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस है, जिसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामिनी गौतम के साथ नजर आएंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button