निकाय चुनाव को लेकर BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, कई जनपदों के उम्मीदवार घोषित

यूपी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी गई है। पार्टी ने रविवार 16 अप्रैल को यह लिस्ट जारी की। लिस्ट में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।

आपको बता दें कि निकाय चुनाव को लेकर लगातार भाजपा की लिस्ट का इंतजार संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों के द्वारा किया जा रहा था। भाजपा से पहले समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और कई अन्य दल प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुके हैं।

इसी कड़ी में रविवार को भाजपा ने भी नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। पार्टी ने लखनऊ, सहारनपुर जिला, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद जिला, रामपुर, गोरखपुर, वाराणसी और संभल से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

Related Articles

Back to top button