योगी-मोदी के लिए होना चाहिए आपका मतदान, जातिवाद पर नहीं : स्वतंत्र देव

केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए बलिया में जन विश्वास यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गरीब का बेटा बताते हुए कहा कि मोदी ने जरूरतमंदों को पक्का मकान दिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा योगी को अनुपयोगी करार देने पर सवाल करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि मुख्तार, अतीक और आजम खां को जेल में डालना अनुपयोगी है मित्रों ? बोले, अरे अखिलेश यादव आप क्या चाहते हैं कि गरीबों का हक लूट लिया जाए ?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में एक भी गुंडा किसी गरीब को सता नहीं सकता। उसकी गाड़ी कब पलट जाए कोई ठीक नहीं। आपका मतदान केवल योगी और मोदी के लिए होना चाहिए, जातिवाद पर नहीं। 2022 में सभी को साफ पानी, सभी को शिक्षा मिलेगी। पहले बिजली का बिल पकड़ने पर करंट आता था। आज कोई काम करने वाला आदमी शाम को घर जाता है तो उजाले में पत्नी की शक्ल देखकर दो की बजाये आठ रोटी खाता है।

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश के अमन,सुख और चहुंमुखी विकास की कामना

आज किसी भर्ती में जाति के आधार नौकरी नहीं मिलती। उन्होंंने कहा कि योगी जैसा ईमानदार नेता कभी-कभी मिलता है। राष्ट्र को मजबूत करने के लिए वोट देना। ओमप्रकाश राजभर का नाम लिए बिना स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ये लोग वोट बेचने वाले हैं। इनसे सावधान रहना है।

Related Articles

Back to top button