
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कभी वह शो से जुड़े तो कभी अपनी रियल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती है। फैंस को भी अनुपमा के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

बिकिनी पहनकर पूल में उतरी अनुपमा
अनुपमा यानी रूपाली गांगुली ने हाल ही में एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में वह बिकिनी पहने पूल में नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ दिखाई दे रही हैं। अनुपमा का ये लुक देखकर फैंस सरप्राइज नजर आए।
बेटे के साथ पूल में चिल कर रही है अनुपमा
एक्ट्रसे अपने बेटे के साथ काफी रिलैक्स दिखाई दे रही हैं। दरअसल अनुपमा लोनावला में अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी बर्थडे मेरे सनशाइन, मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया’।
टीएमसी सांसद नुसरत जहां की जिंदगी में नए मेहमान ने रखा कदम, खास शख्स के साथ किया स्वागत
यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस रूपाली गांगुली के बेटे को बधाइयां दे रहे हैं। फोटो को शेयर किए जाने के बाद 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।


