अमीनाबाद पटरी दुकानदार शुक्रवार को अपनी-अपनी दुकानें खोल सकेंगे

लखनऊ। शुक्रवार से पूर्व की भांति अमीनाबाद पटरी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोल देंगे। यह आश्वासन महापौर लखनऊ  संयुक्ता भाटिया, उपसभपति रजनीश गुप्ता एंव नगर निगम के अधिकारियों ने दिया। पटरी दुकानदार वेलफेयर सोसाइटी अमीनाबाद अध्यक्ष मुनीश चौधरी वह महामंत्री दीपक सोनकर”शैलू”एंव अमीनाबाद पटरी दुकानदारो के साथ महापौर के कार्यालय में एक बैठक हुई।

जिसमें मेयर व नगर आयुक्त ने अश्वासन दिया कि शुक्रवार से पूर्व की भांति अमीनाबाद पटरी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोल देंगे बीच रोड पर व डिवाइडर को छोड़कर सभी पटरी दुकाने खोल दी जाएंगी पार्क के चारों तरफ दुकानों का आवंटन कर दिया जाएगा। मुनीश चौधरी ने बताया कि आयुक्त जी  से व महापौर जी से जीतू के परिवार के लिए मदद एंव नगर निगम में नौकरी के लिए कहा गया है।आलाधिकारियों से बात कर के मदद का आश्वाशन दिया।

Related Articles

Back to top button