अखिलेश यादव ने राजभर पर हुए हमले को लेकर सीएम योगी पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों बीजेपी पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं, कभी बिजली तो कभी महंगाई तो कभी क़ानून व्यवस्था। अखिलेश यादव का कहना है कि योगिराज में  प्रदेश में  कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है ही नहीं।

सपा प्रमुख ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दावे कितने खोखले हैं यह थानों में दुष्कर्म की आए दिन हो रही घटनाओं से पता चलता है। इनता ही नहीं अखिलेश यादव ने भाजपा व आरएसएस लोकतंत्र विरोधी संगठन करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विपक्ष को अपमानित करने की घटनाएं घोर निंदनीय हैं।

राज ठाकरे के विरोध में उतरा 13 अखाड़ों के संतों का समूह, श्रीराम के अपमान का लगा आरोप  

अखिलेश ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर हुए हमले की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर पर पिछले दिनों कई हमले हो चुके हैं, उनकी जान को खतरा है, लेकिन फिर भी उनकी सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की जा रही है।

Related Articles

Back to top button