अयोध्या जाकर भी राम मंदिर नहीं गए अखिलेश, ब्रजेश पाठक का तंज, बोले- ‘सिर्फ वोट की राजनीति करती है सपा’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी को सनातन संस्कृति से कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ तुष्टीकरण और वोट की राजनीति करती है, यही वजह है कि उसके नेता राम मंदिर जाने से बचते हैं।

इसे भी पढ़ें- शंकराचार्य विवाद में भाजपा का डैमेज कंट्रोल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों का किया सम्मान

अल्पसंख्यकों को नाराज नहीं कर सकती है सपा

ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि, समाजवादी पार्टी के नेताओं के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हुए हैं। ऐसे में वे राम मंदिर कैसे जा सकते हैं।

Brajesh Pathak

उन्होंने कहा कि, सपा अल्पसंख्यकों को नाराज नहीं करना चाहती इसीलिए अखिलेश यादव राम मंदिर नहीं जा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा, सपा के लिए यह पूरा मामला वोट पॉलिटिक्स से जुड़ा हुआ है।

 विपक्ष जब जीतता है तो चुनाव योग पर सवाल नहीं उठाता

एसआईटी को लेकर विपक्ष के शोर-शराबे पर भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तो उसे निर्वाचन आयोग निष्पक्ष लगता है, लेकिन हार के बाद वह अपनी नाराजगी आयोग पर उतारने लगता है। पाठक ने कहा कि केरल, तमिलनाडु और हिमाचल में विपक्ष को जीत मिली, मगर जीतने के बाद उसने निर्वाचन आयोग पर कोई सवाल नहीं खड़ा किया।

‘2027 में सपा की लुटिया डूबने वाली है’

उप मुख्यमंत्री ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को पता है कि, अगले साल के विधानसभा चुनाव में विपक्ष की लुटिया पूरी तरह से डूब जाएगी। इसी वजह है की चेहरा बचाने के  लिए विपक्ष इस तरह के षड्यंत्र रच रहा है। पाठक ने कहा विपक्ष अपनी आने वाली स्थिति को लेकर परेशान है और इसी के चलते चुनावी प्रक्रिया को लेकर अभी से ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं और चुनाव आयोग पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं

 

इसे भी पढ़ें- बापू को शत-शत नमन, सीएम योगी और ब्रजेश पाठक ने जीपीओ पार्क में दी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि

Related Articles

Back to top button