आजम खान के इलाज के लिए अखिलेश ने उठाया बड़ा कदम, सपा सांसद की हालत नाजुक

पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की स्थिति नाजुक है। बीते एक मई को सीतापुर जेल में बंद आजम खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सपा सांसद आजम खान की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में है। शुक्रवार सुबह उन्होंने पत्नी से बातचीत की। मेदांता अस्पताल में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सपा सांसद आजम खां को आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

सपा सांसद की कोरोना रिपोर्ट अभी भी नेगेटिव नहीं आई है। ऐसी स्थिति में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेटे अब्दुल्ला खा की सेहत ठीक है। मालूम हो कि सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की हालत रविवार को गंभीर हो गई थी। इस पर उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्लाह खां को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

उधर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मेदांता के डायरेक्टर हेल्थ डॉक्टर राजीव कपूर से मुलाकात कर आजम खान के सेहत की जानकारी ली। वह आजम का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम से भी मिले। अखिलेश यादव ने दिल्ली से भी मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों की टीम बुलाई है।

यह भी पढ़ें: इजराइल ने 40 मिनट में दागी 450 मिसाइलें, नेस्तनाबूद किये हमास के 150 ठिकानें

आजम खान को पिछले साल फरवरी में जेल भेजा गया था। उनके साथ उनका बेटा अब्दुल्ला आजम भी जेल में बंद है। दरअसल, 27 फरवरी 2020 को सांसद को उसके परिवार (पत्नी और बेटे) के साथ सीतापुर की जेल में शिफ्ट किया गया था। बीते दिनों आजम की पत्नी व रामपुर सदर सीट से विधायक तंजीन फातिमा को जमानत मिल गई थी। वहीं, 80 से अधिक मुकदमों में दोषी पाए गए आजम और उसके बेटे को जमानत नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button