एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक और झटका, सुशांत राजपूत के बाद इस एक्टर ने घर में लगाया फंदा

मनोरंजन जगत के लिए बुरी खबर है। टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े कन्नड़ टीवी एक्टर सुशील गौड़ा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। 30 वर्षीय सुशील अपने गृह नगर मंड्या (कनार्टक) में थे।

उन्होंने रोमांटिक सीरियल अंतपुरा में काम किया था। सुशील एक्टर होने के साथ-साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए खूब मेहनत कर रहे थे। सुशील आने वाली फिल्म में पुलिस के रोल में नजर आने वाले थे, जिसमें एक्टर दुनिया विजय लीड रोल में हैं।

सुशील की मौत पर दुख जताते हुए दुनिया विजय ने फेसबुक पर लिखा, जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वो हीरो की तरह लगा था। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वो हमें छोड़ कर चला गया। सुसाइड करना किसी समस्या का हल नहीं है. मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रुकेगा। एक्ट्रेस अमिता रंगानाथ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशील गौड़ा को श्रद्धांजलि दी है। 

अमिता रंगानाथ ने उनके साथ अंतपुरा में काम किया था। गौरतलब है कि साल 2020 में बॉलीवुड ने कई दिग्गज सितारों को खो दिया है। बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले इरफान खान, ऋषि कपूर, सरोज खान, मोहित बघेल सहित कई स्टार ने अंतिम सांस ली।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button