रुड़की में हादसा : ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, पति, पत्नी और बच्ची की मौत

उत्तराखंड के रुड़की में आज मंगलवार की सुबह में बड़ा हादसा हो गया। रस्ते में आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में दंपती और उनकी तीन साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, रुड़की के पुहाना में रहने वाले सोनू उर्फ इरशाद अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुरकाजी से घर लौट रहा था। उनके साथ उनकी दो बच्चियां भी थीं। जैसे ही वह झबरेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सोनू, नाजमा और एक बच्ची ने उसी वक़्त दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। उधर, यह खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिवारजन व ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके पर ही फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button