असम: कोयला खदान में फंसे 9 मजदूर, बचाव अभियान जारी

असम के दीमा हसाओ जिले में एक कोयला खदान में पानी भरने से नौ मजदूर फंस गए। बुधवार को बचाव अभियान के दौरान गोताखोरों ने एक मजदूर का शव बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि बाकी आठ मजदूरों के बचने की संभावना कम है।

सोमवार को उमरंगसो के पास खदान में अचानक पानी भर गया था। बचाव कार्य में सेना, नौसेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। खराब दृश्यता और पानी की गहराई के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि ओएनजीसी के पंप और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने खदान को अवैध बताया और एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

इस खदान में करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने अब तक संख्या की पुष्टि नहीं की है। बचाव अभियान 24 घंटे जारी है, और कोल इंडिया की टीम भी इसमें शामिल हो रही है।

Related Articles

Back to top button