दुर्गोत्सव में नारी सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का हुआ प्रभावी मंचन

लखनऊ। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी सशक्तिकरण पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटकों का क्रम शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है। इन नाटकों का मंचन शनिवार को कृष्णानगर, आलमबाग, कैसरबाग, बजारखाला, कैंट, तेलीबाग पूजा पंडालों में किया गया।

नाटकों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि हम बदलेंगे तो जग बदलेगा। इसमें कलाकारों ने यह भी संदेश दिया कि सशक्त हो नारी यह है सबके जिम्मेदारी। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की सह निदेशक रेनू रंग भारती के सहयोग से किया गया।

यह भी पढ़े:लक्ष्मण की नगरी में बनकर तैयार हुआ भरत भवन, अब यहां होंगी बड़ी बैठकें

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में इन नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इस क्रम में संस्कृति पर्यटन व धमार्थ कार्य राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार डॉ.नीलकंठ तिवारी और प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम संरक्षक हैं। इन नाटकों में अफसाना, लकी, तराना, मोहम्मद इकबाल, सुरभि, दीपक शर्मा ,विकास दुबे,तनय विवेक पाण्डेय, आनंद मिश्रा, चारु शुक्ला, खुशी, रंजन यादव, नीलम, राधा, शान, मोहित ने अभिनय किया।

Related Articles

Back to top button